जनता की हुयी जीत- आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन ने दिया आश्वासन नहीं खुलेगी मंदिर स्कूल के पास शराब दुकान
जनता की हुयी जीत- आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन ने दिया आश्वासन नहीं खुलेगी मंदिर स्कूल के पास शराब दुकानकटनी-राजीव गांधी वार्ड में साई मंदिर एवं सत्यनारायण मंदिर के पास अंग्रेजी व देशी दुकान खोलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश राजीव गांधी वार्ड के निवासी लोगों ने कल कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया है लेकिन उचित अस्वाशन ना मिलने पर आज सुबह से लोगों ने भारी संख्या मे एकत्रित होकर चक्काजाम कर दिया है जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ कुछ देर बाद आबकारी अधिकारी व पुलिस प्रशासन पहुँचा और स्थानीय लोगों अश्वत् किया कि यहां पर शराब दुकान नहीं खोली जाएगी तब जाकर लोगों गुस्सा शांत हुआ और चक्काजाम समाप्त किया फिर यातायात सामान्य हुआ
ज्ञापन में बताया गया कि आम जन मानस में चर्चा है कि अंग्रजी व देशी शराब दुकान संचालक द्वारा आबकारी नियमो की अवहेलना करते हुए शराब दुकान लिपि आपत्ति स्थल पर खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जन प्रतिनिधियो व प्रशासनिक अधिकारीयो की बैठक में ऐसे स्थल का चयन किया चाहिए जिसमें जन मानस को कोई आपत्ति ना हो और व्यवसायिक स्थल के आयपास, आबादी, शैक्षणिक संस्थान धार्मिक स्थल इत्यादि नही होने चाहिए।