पुलिस विभाग में पूरी तरह से तामील नहीं हुई पुरानी तबादला सूची और नई हो गई जारी, एक उपनिरीक्षक सहित 28 पुलिसकर्मी फिर हुए इधर से उधर

पुलिस विभाग में पूरी तरह से तामील नहीं हुई पुरानी तबादला सूची और नई हो गई जारी, एक उपनिरीक्षक सहित 28 पुलिसकर्मी फिर हुए इधर से उधरकटनी। जिले के दूसरे विभागों की अपेक्षा पुलिस विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले होते रहते हैं। पुलिस अधीक्षक जिले में अपने हिसाब से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पदस्थापना यहां-वहां करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ वर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी कर रहे हैं लेकिन उनके द्धारा पूर्व में जारी तबादला सूची में ही अब तक पूरी तरह से अमल नहीं हो पाया है और उनके द्धारा फिर एक नई तबादला सूची जारी कर दी गई है। इस बार भी जारी तबादला आदेश में प्रभावित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बहरहाल पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्धारा जारी नई तबादला सूची के अनुसार बाकल थाने में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक की प्रशिक्षण अवधि समाप्त हो जाने के कारण खाली हुई बाकल थाना प्रभारी की कुर्सी उमरियापान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी को सौंपी गई है। इसके अलावा सूबेदार सोनम उईके रक्षित केन्द्र से थाना यातायात, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक सतीश भगत रक्षित केन्द्र से चौकी झिंझरी, प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला रक्षित केन्द्र से रंगनाथ नगर, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा रक्षित केन्द्र से थाना कुठला, प्रधान आरक्षक चंदा ठाकुर को रक्षित केंद्र से थाना विजयराघवगढ़, नीतीश डोंगरे को रक्षित केंद्र से थाना बड़वारा, प्रधान आरक्षक अखिलेश दीक्षित को रक्षित केंद्र से थाना विजयराघवगढ़, प्रधान आरक्षक अवधेश मिश्रा को रक्षित केंद्र से थाना बरही, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह उद्दे को रक्षित केंद्र से थाना बड़वारा, आरक्षक प्रेम शंकर पटेल को रक्षित केंद्र से थाना स्लीमनाबाद, प्रधान आरक्षक सुनीता सिंह को कंट्रोल रूम से थाना एनकेजे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव को पुलिस चौकी बिलहरी से रक्षित केंद्र, आरक्षक संतोष यादव को रक्षित केंद्र से रीठी, आरती साहू को यातायात, रजनी सिंह को थाना यातायात, नैना कश्यप को बरही, दीक्षा गर्ग को बरही, राजनंदनी मरावी को थाना यातायात, नैंसी गुप्ता को थाना यातायात, संदीप यादव को थाना बरही, प्रियंका शुक्ला को थाना कोतवाली, आदर्श मिश्रा को कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक आजाक से कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, विवेक कुमार को थाना बरही, अनमोल सिंह को थाना कोतवाली, उपेंद्र बहादुर को थाना कोतवाली, श्यामदास कोल को थाना विजयराघवगढ़, राजकुमार अहिरवार को थाना यातायात में पदस्थ किया गया है।

Exit mobile version