तेज बारिश से घर की छत भरभरा कर गिरी, बेटी के शादी का दहेज का समान भी हुआ बर्बाद पीड़ित गरीब परिवार ने लगायी मदद की गुहार

तेज बारिश से घर की छत भरभरा कर गिरी, बेटी के शादी का दहेज का समान भी हुआ बर्बाद पीड़ित गरीब परिवार ने लगायी मदद की गुहा

कटनी- गत रात्री हुयी लगातार बारिश के चलते जगह जगह घर गिरने पेड़ गिरने की घटनाएं सामने सुबह सुबह विश्वकर्मा पार्क स्थित मार्केट का छज्जा गिरने की खबर से हड़कंप मच गया था जिसके बाद शहर के ही अलफर्ट गंज स्थित वर्षो पुराना मकान का छत भी पानी मे भरभरा कर गिर गया जानकारी अनुसार अलफर्ट गंज निवासी हमीदुनिशा का परिवार पिछले 60 वर्षो से किराये में रह रहे दो माह बाद उनकी बेटी मासूम का निकाह भी होने बाला है जिसकी तैयारी भी परिवार द्वारा की जा रहीं थीं कुछ दहेज के लिए समान भी परिवार द्वारा खरीदा गया जो कि इस आपदा में आकर नष्ट हो गया लगभग दो लाख रुपये से अधिक का समान खराब हुआ पीड़ित परिवार के मुखिया फेरी लगा कर अपना परिवार पालते है ऐसे में अचानक आयी इस आपदा से उबर पाना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया है उन्होंने जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधि से मदद की गुहार लगायी है

Exit mobile version