Site icon Yashbharat.com

नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत सेंट पॉल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, सही उत्तर देने पर किया गया सम्मानित

IMG 20250718 WA0022

नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत सेंट पॉल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, सही उत्तर देने पर किया गया सम्मानि

कटनी।। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को सेंट पॉल स्कूल, झिंझरी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन थाना यातायात प्रभारी सूबेदार सोनम उईके एवं यातायात स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशे से दूर रहने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से उन्हें यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुष्पमाला पहनाकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना था।

Exit mobile version