katniमध्यप्रदेश

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: विद्यालयों और महाविद्यालयों में पोस्टर, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताओं से दिया नशामुक्ति का संदेश

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: विद्यालयों और महाविद्यालयों में पोस्टर, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताओं से दिया नशामुक्ति का संदे

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पोस्टर, पेंटिंग, चित्रकला, निबंध एवं अन्य जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणाम, स्वस्थ जीवनशैली, नशा उन्मूलन और समाज में युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

अभियान के अंतर्गत जिले के सेंट पॉल स्कूल (कोतवाली), प्राथमिक पाठशाला एनकेजे बजरिया, शासकीय स्कूल चाका, मंगल नगर, सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा, एक्सीलेंस स्कूल बहोरीबंद, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय स्लीमनाबाद, हायर सेकेंडरी स्कूल बरही, शासकीय हाई स्कूल भुरसा, देवगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरहटा (विजयराघवगढ़), गुरुकुल नालंदा स्कूल झिंझरी तथा थाना कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। पुलिस विभाग ने कहा कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिलेभर में जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

Back to top button