katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी रेलवे स्टेशन के पास 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी रेलवे स्टेशन के पास 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

जब्त शराब की कीमत लगभग ₹78,200; मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

कटनी : जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 के समीप से 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

गश्त के दौरान संदिग्ध अव

कटनी रेलवे स्टेशन के पास 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार
कटनी रेलवे स्टेशन के पास 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

स्था में पकड़े गए आरोपी

आबकारी संभागीय उड़नदस्ता उपायुक्त यशवंत धनौरा के निर्देशों पर आबकारी अमला रात्रिकालीन गश्त पर था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के पास स्थित शिव मंदिर के सामने दो संदिग्ध युवक पिठ्ठू बैग और थैले लेकर घूमते पाए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान शैलेश अविरल राज और कौशल तिवारी (दोनों निवासी बिहार) के रूप में दी।

तलाशी में बरामद हुई मदिरा की डिटेल

संदिग्ध बैगों की तलाशी लेने पर बिना किसी वैध परिवहन दस्तावेज (परमिट) के रखी गई कुल 54 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹78,200 बताई जा रही है:

  • 8 पीएम व्हिस्की: 16 बोतल

  • रॉयल सेलेक्ट बैरल व्हिस्की: 24 बोतल

  • रॉयल स्टैग व्हिस्की: 22 बोतल

  • ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की: 10 बोतल

आरोपियों को भेजा गया जेल

परिवहन संबंधी वैध कागजात न मिलने पर शराब को जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी व कंट्रोल रूम प्रभारी मंशाराम उइके, सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, मुख्य आरक्षक किशन लाल बरोदिया और अनुराग शर्मा सहित आबकारी अमले की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button