Site icon Yashbharat.com

अभाविप महाकौशल प्रांत का अधिवेशन 29 से 31 दिसंबर 2024 कटनी में होगा आयोजित अभाविप के 57 वे प्रांत अधिवेशन के निमित्त समाज के बीच जाकर किया लघु धन संग्रह 

IMG 20241222 WA0149

 

अभाविप महाकौशल प्रांत का अधिवेशन 29 से 31 दिसंबर 2024 कटनी में होगा आयोजित अभाविप के 57 वे प्रांत अधिवेशन के निमित्त समाज के बीच जाकर किया लघु धन संग्रह

युवा शक्ति का संगम आया है, महाकौशल प्रांत का अधिवेशन कटनी में आया है

कटनी -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाला गैर राजनैतिक छात्र संगठन है। विगत सात दशकों से भी अधिक समय से विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं आंदोलनों के माध्यम से देश में एक सुसंस्कारित छात्र शक्ति का निर्माण अभाविप लगातार करती आ रही है। आज देशभर में 55 लाख से भी अधिक सदस्य संख्या के साथ पांच हजार से अधिक स्थानों पर अभाविप सक्रिय है।

प्रतिवर्ष निर्बाध रूप से आयोजित होने वाला प्रांत अधिवेशन विद्यार्थी परिषद की अनोखी परंपरा का अंग है। प्रांत के प्रत्येक जिलों का प्रतिनिधित्व और इसके माध्यम से छात्र, छात्रायें एवं प्राध्यापक वर्ग देश की वर्तमान स्थिति से लेकर शिक्षा व्यवस्था पर सामूहिक चिंतन मनन करते हुये शैक्षणिक परिदृश्य एवं वर्तमान परिदृश्य पर प्रस्ताव पारित करते हुए एक सकारात्मक पहल की ओर आगे बढ़ते हैं। इस प्रकार के प्रांत स्वरूप के अधिवेशन समाज जीवन तथा शिक्षा के विकास में छात्रों की रचनात्मक भूमिका सुनिश्चित करते हैं।अत्यंत हर्ष का विषय है कि लम्बी अवधी के बाद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस परंपरागत प्रांत अधिवेशन का आयोजन ऐतिहासिक, धार्मिक और औद्योगिक महत्वता रखने वाले कटनी में होने जा रहा है।

अभाविप का 57 वाँ प्रांत अधिवेशन दिनांक 29 से 31 दिसंबर 2024 को कटनी के रानी दुर्गावती नगर में आयोजित होने जा रहा हैं, जिसमें प्रांत के 24 जिलों से 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक सहभागी होंगे।अधिवेशन के सात दिन पूर्व कार्यकर्ताओं ने लघु धन संग्रह के निमित्त समाज में जाकर पत्रक के माध्यम से किया आमंत्रित जिसमे विभाग संयोजक सीमांत दुबे,एवं नगर मंत्री संजय कुशवाहा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष विश्वकर्मा,सह मंत्री श्रेया निगम,ज्योत्सना सोनी,गणेश यादव,साहिल प्रजापति ,विनायक गौतम,ओम ताम्रकर,संस्कार गर्ग,वेद तिवारी, वाशु सोनी,निखिल विश्वकर्मा,नितिन साहू,प्रदीप रजक उपस्थित रहे |

Exit mobile version