जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण संत निरंकारी मिशन दिल्ली की शाखा संत निरंकारी भवन सिटी ने मसूराहा घाट मैं सफाई अभियान चलाया गया

जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण संत निरंकारी मिशन दिल्ली की शाखा संत निरंकारी भवन सिटी ने मसूराहा घाट मैं सफाई अभियान चलाया गय

कटनी। जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृती के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ आज प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया गया ,इसी कड़ी में कटनी मैं संत निरंकारी भवन सिटी ब्रांच द्वारा 22 फ़रवरी रविवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
मसूराहा घाट का सफाई अभियान चलाया गया एवं इस अभियान में सिटी ब्रांच के मुखी महात्मा आदरणीय सुनील मेघानी समाज सेवी प्रेम बत्रा व समस्त सेवादल सादसंगत उपस्थिति रही

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया गया इस व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा, जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुँचाएगा।

इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सूत्रपात किया था। यह पुनीत पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली, संस्कार और सेवा-भाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है, जहाँ स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके।

Exit mobile version