बड़वारा को नगर परिषद बनाने की मांग: समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बड़वारा को नगर परिषद बनाने की मांग: समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन​करोड़ों का राजस्व देने के बावजूद विकास में पिछड़ा बड़वारा, बदहाली दूर करने के लिए नगर परिषद का दर्जा जरूरी।

​कटनी। कटनी जिले की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभाओं में शुमार और जिले को सर्वाधिक राजस्व देने वाले क्षेत्रों में से एक ‘बड़वारा’ आज भी अपनी बुनियादी पहचान और विकास के लिए संघर्ष कर रहा है। तमाम अर्हताओं को पूरा करने के बावजूद बड़वारा आज भी ग्राम पंचायत के भरोसे है, जिसके कारण विकास की रफ्तार सुस्त है। इसी समस्या को देखते हुए सोमवार को ‘समाज सेवा विकास संस्था बड़वारा के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़वारा को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह को ज्ञापन सौंपा।
​उपेक्षा का शिकार है राजस्व का गढ़
​ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाजसेवी मैना सिंह ने बताया कि बड़वारा मुख्यालय से हर वर्ष सरकार को करोड़ों-अरबों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। यहाँ दो बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियां और दर्जनों खदानें संचालित हैं। आबादी, क्षेत्रफल और रोजगार की उपलब्धता के लिहाज से बड़वारा हर मापदंड पर नगर परिषद बनने की पात्रता रखता है। इसके बावजूद, उचित प्रशासनिक दर्जे के अभाव में क्षेत्र आज भी उपेक्षा का शिकार है और अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द बड़वारा ग्राम पंचायत को नगर परिषद बनाया जाए।

​नगर परिषद बनने से बदल जाएगी क्षेत्र की सूरत

​समाजसेवी राजाराम पटेल ने नगर परिषद की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के पास संसाधनों की भारी कमी है। नगर परिषद बनने से क्षेत्र को वर्तमान में आगजनी की स्थिति में जिला मुख्यालय से दमकल आने तक सब कुछ जलकर खाक हो जाता है। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होगी ​और बिजली और पानी की निकासी की आधुनिक व्यवस्था संभव हो सकेगी, ​व्यापार नगरीय निकाय का दर्जा मिलने से नए निवेश आएंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे कचरा प्रबंधन और नगर की साफ-सफाई के लिए अधिक बजट और मशीनरी उपलब्ध होगी।

​इस संबंध में नायाब तहसीलदार अनुराधा सिंह ने बताया कि समाज सेवा विकास संस्था द्वारा बड़वारा को नगर परिषद बनाने की मांग का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। जिसे आगामी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों एवं शासन को प्रेषित कर दिया गया है।

इस दौरान इनकी रही उपस्थिति राजाराम पटेल,बबिता सिंह,नंदनी रजक,फिजा बी,अवध सिंह यादव,प्रभा सेन,सचिन कुशवाहा,साहिल,राहुल चौधरी,विजय कुमार, पुष्पेंद्र सिंह,सुमित कुशवाहा आदि

Exit mobile version