समाजसेवी यश पाठक ने गौशाला पहुंचकर की गौसेवा, गायों को गुड़ व गौग्रास खिलाकर लिया आशीर्वा
कटनी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के पुत्र एवं दद्दा शिष्य मंडल के गुरु भाई यश पाठक ने मंगलवार को अमीरगंज स्थित गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को गुड़, हरा चारा, चोकर से निर्मित गौग्रास एवं रोटी खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यश पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौसेवा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गौमाता में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है और गौसेवा को मानवता एवं सेवा भाव का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।
उन्होंने पड़रवारा स्थित गौ मां हिंदू संगठन द्वारा संचालित गौशाला का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद गौवंश की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा, गौग्रास एवं रोटी खिलाई। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में गौवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा भविष्य में गायों के लिए समुचित व्यवस्था एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
यश पाठक ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा, संवेदना और मानवता का भाव भी है। उन्होंने सभी से गौसेवा एवं गौ संरक्षण के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस दौरान गोसेवक करण मिश्रा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे l