katniमध्यप्रदेश

अमीरगंज गौशाला में पशुओं की मृत्यु एवं दयनीय स्थिति पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जताई गंभीर चिंता, जांच एवं कठोर कार्यवाही हेतु निगमायुक्त को लिखा पत्र

 

अमीरगंज गौशाला में पशुओं की मृत्यु एवं दयनीय स्थिति पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जताई गंभीर चिंता, जांच एवं कठोर कार्यवाही हेतु निगमायुक्त को लिखा पत्

कटनी – अमीरगंज गौशाला में पशुओं की मृत्यु एवं कुछ पशुओं की अत्यंत कमजोर एवं दयनीय स्थिति से संबंधित समाचारों को गंभीरता से लेते हुए निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने निगम आयुक्त को पत्र प्रेषित कर पूरे मामले की तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निगमायुक्त को पत्र प्रेषित किया है।

निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि गौशाला में पशुओं की नियमित निगरानी, समुचित उपचार, पर्याप्त चारा-पानी, स्वच्छता एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

श्री पाठक ने कहा कि ऐसी स्थिति सामने आना गंभीर विषय है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा कर्तव्य में चूक पाई जाती है तो उसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

श्री पाठक ने आयुक्त को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि अमीरगंज गौशाला में हुई पशुओं की मृत्यु की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराई जाए तथा जांच में जो भी अधिकारी, कर्मचारी, एजेंसी अथवा अन्य संबंधित व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

श्री पाठक ने कहा कि गौसेवा केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी भी है। नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला में प्रत्येक पशु के भोजन, पानी, उपचार और सुरक्षित देखभाल की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और निरीक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो।

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और उनकी सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button