हत्या नहीं हादसा -वाहन की टक्कर से युवक की मौत, झाड़ियों में जा गिरा शव लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास सुबह हुआ हादसा, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या नहीं हादसा -वाहन की टक्कर से युवक की मौत, झाड़ियों में जा गिरा शव

लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास सुबह हुआ हादसा, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलि

 

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया के समीप सोमवार सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू भूमिया पिता कुट्टू भूमिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बबलू सड़क किनारे जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जानकारी में घटना को लेकर हत्या की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला सड़क हादसे का सामने आया है। पुलिस और परिजनों के अनुसार वाहन की टक्कर से ही बबलू की मौत हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

↑
Exit mobile version