भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात
संवाददाता भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में आयोजित भव्य ‘गौपालक सम्मेलन’ और ‘न्याय संहिता राज्य स्तरीय प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में श्वेत क्रांति को नई दिशा देने के लिए करोड़ों रुपये की दुग्ध प्रसंस्करण परियोजनाओं की सौगात दी और राज्य को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
दुग्ध क्षेत्र को मिलीं करोड़ों की सौगातें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश के लिए डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमि-पूजन किया:
उज्जैन: ₹255 करोड़ की लागत से बनने वाले और प्रतिदिन 3 लाख लीटर क्षमता वाले दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का वर्चुअल भूमि-पूजन किया गया।
भोपाल (डेयरी प्लांट): ₹16.5 करोड़ की लागत से तैयार प्रतिदिन 40 हजार लीटर क्षमता वाले प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का लोकार्पण हुआ।
भोपाल (केंद्रीय प्रयोगशाला): ₹12.42 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक राज्य स्तरीय केंद्रीय प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।
शिवपुरी: ₹6.5 करोड़ की लागत से मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण हुआ।
गौपालक दीदियों का सम्मान और 50 लाख लीटर दूध का लक्ष्य
सम्मान समारोह: कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 5 गौपालक दीदियों को सम्मानित किया और ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना’ के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
उत्पादन लक्ष्य: मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 50 लाख लीटर दूध उत्पादन का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नशा मुक्ति का संकल्प: अमित शाह ने ऐलान किया कि 31 दिसंबर 2029 से पहले मध्य प्रदेश को पूरी तरह से ‘नशा मुक्त’ बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
नगर वन विकास के लिए MOU पर हस्ताक्षर
भोपाल में हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘मोरवन प्रोजेक्ट’ के तहत KRIBHCO और मध्य प्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के बीच एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इससे शहर में ‘नगर वन’ विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय जैव विविधता और पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा।
न्याय संहिता प्रदर्शनी का अवलोकन
केंद्रीय गृह मंत्री ने भेल मैदान में लगी न्याय संहिता प्रदर्शनी के विभिन्न खंडों का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता) के प्रावधानों, आम जनता को मिलने वाले लाभों और नई संहिताओं के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि नई न्याय संहिता लागू होने से भारत का न्याय तंत्र दुनिया में सबसे आधुनिक बन जाएगा।