एड्स जागरूकता को लेकर कार्यशाला, विद्यार्थियों ने जाना बचाव का महत्व

एड्स जागरूकता को लेकर कार्यशाला, विद्यार्थियों ने जाना बचाव का महत्

कटनी। PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं प्राणीशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एड्स से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी देने के साथ ही बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह के निर्देशन तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुचि सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने एड्स के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान स्लाइड शो, पोस्टर प्रदर्शन एवं प्रश्नोत्तर के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि जिला अस्पताल कटनी के हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि एड्स से बचाव के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं को सही जानकारी प्राप्त कर सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

डॉ. माधुरी गर्ग ने कहा कि युवाओं के माध्यम से एड्स से जुड़े मिथकों और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुचि सिंह ने किया, जबकि आभार सागर पटेल ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रो. जीएम मुस्तफा, डॉ. अनिल तौहेल, डॉ. संगीता बसरानी, सागर पटेल सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, NSS स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को एड्स जागरूकता का संदेश स्वयं अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।

↑
Exit mobile version