अग्रसेन जयंती के द्वितीय दिवस महालक्ष्मी पूजन, महिलाओ ने क़ी सभी के सुख-समृद्धि की कामन
कटनी। श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत शनिवार को द्वितीय दिवस हीरागंज स्थित अग्रवाल भवन (धर्मशाला) में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रकुल देवी माता महालक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने सहभागिता की और माता महालक्ष्मी से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन कार्यक्रम के लिए महिलाओं ने सुबह से व्रत धारण किया। विद्वान पंडित राम कुमार शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजन, हवन एवं आरती संपन्न कराई गई। इस दौरान महालक्ष्मी माता की कथा का श्रवण भी किया गया। विशेष रूप से मिट्टी से निर्मित ऐरावत हाथी की पूजा की गई। हवन-पूजन के पश्चात महिलाओं ने सामूहिक आरती की और प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सुंदर आरती सजाई। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर श्रीमती निमिषा, नीति, पायल, रश्मि, रीता, उषा, रेणु, रेखा, सपना, अनीता, लता, ममता, अलका, रितिका, दीपिका, तारा, प्राची, पूजा, एकता, श्वेता, अंजना, दीप्ति, नीलम, शिल्पी, नेहा, पीहू, रुचि, शुभि सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। वहीं राजकुमार, अनंत राम, श्याम बिहारी, आनंद राज, वीरेंद्र (सेठ जी), अनिरुद्ध, घनश्याम, वैभव, रोहित, सागर, नवलेश एवं नीरज सहित समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।