सेवा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुषमा श्रीवास्तव व प्राध्यापक डॉ. सुमन पुरवार का सम्मान

सेवा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुषमा श्रीवास्तव व प्राध्यापक डॉ. सुमन पुरवार का सम्मा

कटनी। प्राचार्य डॉ. सुषमा श्रीवास्तव एवं प्राध्यापक डॉ. सुमन पुरवार के सेवानिवृत्त होने पर प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ, जिला कटनी द्वारा सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दोनों शिक्षाविदों के लंबे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में संघ के जिला संरक्षक डॉ. सुधीर कुमार खरे, डॉ. साधना जैन, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. आरके गुप्ता, प्रोफेसर ज्योत्सना आठ्या, डॉ. सरदार दिवाकर एवं डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक समर्पित भाव से सेवाएं देने वाले शिक्षकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहता है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए चरण की शुरुआत है। इस अवसर पर उपस्थित प्राध्यापकों ने डॉ. सुषमा श्रीवास्तव एवं डॉ. सुमन पुरवार के स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

समारोह में प्राध्यापक संघ की ओर से दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर उनके सेवाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

↑
Exit mobile version