ब्रेकिंग -कुठला थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले दलपत की मौत मामले में आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम पत्नी से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग
कुठला थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले दलपत की मौत मामले में आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
पत्नी से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मां
कटनी। कुठला थाना परिसर में बीते दिन खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले 40 वर्षीय दलपत पटेल की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव कटनी पहुंचने पर परिजन और स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हो गए और चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दलपत की पत्नी छोटी बाई के साथ कुठला थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर मारपीट की थी। उनका कहना है कि इसी मामले को लेकर दलपत आक्रोशित था और उसने थाना परिसर में खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम किया। प्रदर्शन के चलते मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे।