नगर निगम एवं जोन कार्यालयों में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ,‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत 6 स्थानों पर आयोजित हुए मेगा शिविर, मौके पर हो रही आवेदन, पंजीयन एवं आवश्यक कार्यवाही 

नगर निगम एवं जोन कार्यालयों में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ,‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत 6 स्थानों पर आयोजित हुए मेगा शिविर, मौके पर हो रही आवेदन, पंजीयन एवं आवश्यक कार्यवाही

कटनी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सहज, सरल एवं त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा रविवार 4 अक्टूबर को ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत नगर के 6 प्रमुख स्थलों पर मेगा सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराई जाकर पात्रता अनुरूप हितलाभ प्रदान किया जा रहा है।

 

नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालयों एवं निर्धारित शिविर स्थलों पर आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन, पंजीयन, ई-केवायसी, दस्तावेजों का सत्यापन तथा पात्रतानुसार लाभ स्वीकृति जैसी कार्यवाही मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

 

शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, संबल, आवास सहित उच्च शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय आई टी आई, जिला रोजगार कार्यालय, स्वास्थ्य सेवाएं सहित केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ नगर निगम से संबंधित नागरिक सेवाओं के लिए भी आवेदन एवं निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी एवं कर्मचारी हितग्राहियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पात्र प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे है।

 

अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को और मजबूत करना है।

↑
Exit mobile version