कटनी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 4 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश, 25 लीटर से अधिक देशी मदिरा जब्त; आरोपियों पर केस दर्ज

कटनी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 4 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश, 25 लीटर से अधिक देशी मदिरा जब्त; आरोपियों पर केस दर्ज

कटनी, yashbharat.com

। कटनी जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के कड़े निर्देशों पर आबकारी विभाग की विशेष टीम द्वारा जिले में सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने शहर के चार अलग-अलग ठिकानों पर अचानक दबिश देकर कुल 25.56 लीटर अवैध देशी मदिरा (प्लेन एवं मसाला) बरामद की और अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।

माधवनगर से इंद्रा नगर तक ताबड़तोड़ छापेमारी

आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में यह कार्रवाई वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं कटनी क्रमांक-02 के अंतर्गत आने वाले प्रमुख क्षेत्रों में की गई:

अभियान रहेगा जारी: अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों और नशीले पदार्थों के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में शामिल आबकारी टीम

इस सफल छापेमारी में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह, वीणा ब्राह्मणवंशी, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, किशन बरदिया, अनुराग शर्मा तथा आबकारी आरक्षक अरुण पांडेय एवं जितेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा।

↑
Exit mobile version