टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक, 400 मीटर से लेकर रिले रेस तक दिखाया दमखम
टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक, 400 मीटर से लेकर रिले रेस तक दिखाया दमख
कटनी।। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कटनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें कटनी के खिलाड़ियों ने 400 मीटर, 800 मीटर, 3000 मीटर, जैवलिन थ्रो एवं 4×400 मीटर रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 400 मीटर दौड़ में अनुज यादव, 800 मीटर में आयुष यादव तथा 3000 मीटर दौड़ में हर्ष यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं अमित गुप्ता ने जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंडर-17 वर्ग की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में अनुज यादव, इरशान सिंह, हर्ष यादव एवं अनुशाग यादव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 वर्ग की 4×400 मीटर रिले में आयुष यादव, वैभव बढ़गोईया, अमृत एवं मधुकर सिंह की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
कटनी के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच श्री जगदीश गुप्ता, अंजना मसी, गुरु दुबे, प्राचार्य श्रीमान अतुल अनुपम अब्राहम एवं टीचर स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कटनी एवं विद्यालय का नाम रोशन करें।
खिलाड़ियों की सफलता पर उनके अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।