गरबा की मनमोहक प्रस्तुति के साथ माधवनगर रामलीला मैदान में देर रात तक देवी भक्ति में डूबे श्रद्धालु,देवी आराधना के साथ गरबा नृत्य से माधवनगर रामलीला मैदान में कार्यक्रमों शुभारंभ,श्रद्धालुओं को ईनामी कूपन से लाखों के पुरूस्कार का मिलेगा सुनहरा अवस
कटनी।मां जगत जननि जगदम्बे की विशेष आराधना के पवित्र पर्व नवरात्र के अवसर पर माधवनगर में विविध धार्मिक कार्यक्रम की धूम रहेगी।रविवार को माधवनगर रामलीला मैदान में गरबा की शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपालदास जी आत्माराम दरबार से एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झम्मटमल ठारवानी खियल चावला श्री गुरनानी एवं पार्षद गोविंद चावला सहित वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव चतुर्वेदी बंटू रोहरा सुनील तलुज़ा विष्णु बलेचा की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन रुप आडवानी एवं कुशल संचालक नेहा मोटवानी द्बारा किया गया।कार्यक्रम में बडी संख्या में सामाजिक जनों महिलाओं की उपस्थिति रही।
निशुल्क गरबा में प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक निभायी सहभागिता
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माधवनगर रामलीला कमेटी द्बारा मीटिंग के बाद सर्वसम्मति से समाजसेवा में सक्रिय सुशील मोटवानी को अध्यक्ष मनोनीत कर रामलीला मंचन सहित समस्त दायित्व सौंपे है,रविवार को शानदार गरबा प्रस्तुति के साथ कार्यक्रमों की शुरूवात की गयी,प्रतिभावान स्कूल की छात्राओं समेत महिलाओं ने बडी संख्या में गरबा सहभागिता निभाई तथा देर रात तक देवी भक्ति में तल्लीन रहे।निशुल्क गरबा के इस आयोजन में बच्चों का उत्साह झलक रहा था।
रामलीला मंच से लकी कूपन से लाखों के पुरूस्कार बांटेगी कमेटी
माधवनगर में रामलीला कमेटी के अधवयक्ष सुशील मोटवानी द्बारा दशहरा चल समारोह को ऐतिहासिक बनाये जाने के लिये कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतिस्पर्धा के आयोजनों की श्रंखला तैयार की है जिसमें लाखों के पुरस्कार पाने लकी कूपन खोले जायेगे भाग्यशाली श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर लकी कूपन से स्कूटी एसी फ्रिज वाशिंग मशीन कूलर मिक्सर समेत विभिन्न पुरस्कार मंच पर रखे गये है,लकी डा के माध्यम से पुरस्कार वितरण होगें।
गरबा में नन्हीं डांसर पिंकी नामदेव की आकर्षक प्रस्तुति
माधवनगर में संजय नगर निवासी चर्चित नन्हीं डांसर पिंकी नामदेव की आकर्षक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं ने खूब शबाशी दी।पिंकी नामदेव सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर डांस विधा में खूब वायरल हुई तथा रविवार को माधवनगर रामलीला मैदान में आयोजित गरबा नृत्य में भी मनमोहक प्रस्तुति से चर्चा का विषय रही तथा पुरस्कार से नवाजी गयी।
माधवनगर में सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम को तन्मयता से करेगे– सपना मोटवानी
कार्यक्रम में सपना ब्यूटी स्टूडियो एण्ड एकाडमी की संचालक सपना मोटवानी सुशील मोटवानी ने कहा रामलीला कमेटी के संरक्षक टीम समाज के वरिष्ठ जनों ने मोटवानी परिवार को जिम्मेदार मानकर यदि दायित्व सौंपा है,तो सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में कोई कमी नहीं छोडी जायेगी।माधवनगर का दशहरा चलसमारोह को ऐतिहासिक बनाया जायेगा तथा प्रतिभावान बच्चों को मंच के माध्यम से हौंसला बढाया जायेगा।माधवनगर रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के साथ माधवनगर को यादगार साबित करने प्रयास किये जा रहे है।इस मौके पर समाजसेवी सोनल आडवाणी पूनम मूलचंदानी बबीता जसूजा पायल जैतवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
