ममता पड़ी भारी: अनूपपुर में मां ने खोली बेटे की बंधी रस्सी, दरिंदे ने नानी, नाना, मां और बहन की ली जान

ममता पड़ी भारी: अनूपपुर में मां ने खोली बेटे की बंधी रस्सी, दरिंदे ने नानी, नाना, मां और बहन की ली जान

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम अमोदा (सरई पुलिस चौकी क्षेत्र) में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मानसिक रूप से विक्षिप्त 32 वर्षीय युवक प्रेम सिंह गोंड ने अपने ही परिवार पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर नानी, नाना, मां और ममेरी बहन समेत 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस सिरहौले हमले में मामा और उनकी 3 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज शहडोल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुजारी पर हमले के बाद परिजनों ने बाँध कर रखा था

पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार:

रस्सी खुलते ही तांडव: एक के बाद एक 4 को उतारा मौत के घाट

रस्सी खुलते ही आरोपी पास पड़े डंडे को उठाकर नानी भन्नी बाई (70 वर्ष) पर टूट पड़ा।

  1. नाना-नानी की मौत: बीच-बचाव करने आए नाना संपत सिंह (75 वर्ष) पर भी उसने लगातार वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

  2. मां की हत्या: यह देख बीच-बचाव करने दौड़ी मां अनूपिया बाई (50 वर्ष) पर भी उसने जानलेवा हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. मामा और बेटियों पर हमला: इसके बाद उसने मामा चैन सिंह और उनकी 4 बेटियों पर हमला किया। चीख-पुकार सुनकर भागी ममेरी बहन मोनिका ने शहडोल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची भारती की हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू (ICU) में भर्ती है।

पत्नी छोड़कर जा चुकी थी, 5 साल पहले हुई थी पिता की मौत

↑
Exit mobile version