Latestमध्यप्रदेश

अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल

अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल

संवाददाता क्राइम डेस्क: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पुष्पराजगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम अमोदा बिजौरा में एक सिरफिरे युवक ने लाठी-डंडों से अंधाधुंध हमला कर अपनी मां, नाना, नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खूनी वारदात में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

रस्सी से बांधा था, मां ने दया दिखाकर खोला और उसी की ले ली जान

घटनाक्रम की मुख्य जानकारी आरोपी की पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है, जो उमरिया जिले के थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम मरदरी का रहने वाला है (स्थानिय लोगों के अनुसार वह गांव का उपसरपंच भी है प्रेम सिंह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां अनुपिया बाई के साथ अमोदा बिजौरा स्थित अपने नाना-नानी के घर आया था। शुक्रवार को उसने ‘सनी धाम’ के पंडा गंगा सिंह के साथ मारपीट कर दी।  पंडा से मारपीट के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर नाना-नानी के घर में रस्सी से बांध दिया था। बेटे को बंधा देख मां अनुपिया बाई का दिल पसीज गया और उसने उसे खोल दिया। रस्सी से आजाद होते ही आरोपी ने लाठी-डंडों से सबसे पहले अपनी मां पर ही जानलेवा हमला कर दिया।

4 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

आरोपी के हमले में उसकी मां अनुपिया बाई, नाना संपत, नानी भन्नी और 5 वर्षीय बच्ची मोनका सिंह की मौत हो गई। हमले में आरोपी के मामा चैन सिंह, बहन भारती और चंचल के अलावा सनी धाम के पंडा गंगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंगा सिंह की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

अनूपपुर एसपी पहुंचे मौके पर, आरोपी हिरासत में

वारदात की खबर मिलते ही अनूपपुर एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर अनूपपुर और उमरिया दोनों जिलों की पुलिस तैनात कर दी गई है।पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जा रहा है। करीब एक वर्ष पहले भी उसने अपने गांव में मां के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह जेल जा चुका था।

Back to top button