180 किलो गोल्ड प्लेट से निर्मित श्रीराम महायंत्र
अयोध्या में 180 किलो गोल्ड प्लेट से निर्मित श्रीराम महायंत्र की स्थापना की जाएगी। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुई। यह विशाल रथयात्रा (Shriram Mahayantra Rathyatra) तिरुपति से प्रस्थान कटनी से होते हुए देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण करते अयोध्या पहुंचेगी। जहां श्रीराम महायंत्र का वैदिक विधि-विधान से चालीस दिनों के यज्ञ और अनुष्ठान के बाद इसे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
श्रीराम महायंत्र रथ का भव्य स्वागत
श्रीराम महायंत्र का पूजन एवं दर्शन किया गया। इस दौरान की गई आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।
रामचंद्रदास महाराज सहित संतो का अभिनंदन
तिरूपति से रथ के साथ आए स्वामी रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि श्रीराम महायंत्र में श्रीराम बीजाक्षर मंत्र को अभिमंत्रित कर अंकित किया। उन्होंने इस अवसर पर श्रीराम बीजाक्षर मंत्र (Shriram Mahayantra Rathyatra) के महत्व की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा और साधु संतों के बलिदान के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में विराजित हुए। इसके बाद भारत में सभी पवित्र कार्यों का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा अयोध्या नगरी सिर्फ भारत में ही (Shriram Mahayantra Rathyatra) नहीं अपितु पूरे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित होगी। लोक निर्माण मंत्री ने भगवान श्रीराम से सभी भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखने की प्रार्थना भी की, इस विशाल रथयात्रा आज गुरुवार को कटनी जिला पहुंची जिसमे कटनी पीर बाबा मे जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायकगण संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडेय, धीरेंद्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा ने सभी कार्यकर्ताओं सहित कटनी की धर्मपरायण जनता से विशाल रथयात्रा के स्वागत, अगवानी की और श्री राम महायंत्र की पूजा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दो दिवसीय अपने अल्प प्रवास के पश्चात शनिवार को रथयात्रा कटनी से आगे के लिये प्रस्थान करेगी। इस दौरान नगर निगम क़े पार्षद गण मंडलो क़े अध्यक्ष युवा मोर्चा क़े पदाधिकारी महिला मोर्चा हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति आर एस एस क़े पदाधिकारी सहित शहर क़े गणमान्य जन ने रथ यात्रा का स्वागत किया।
