Site icon Yashbharat.com

विधानसभा सत्र के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजयराघवगढ़ दौरा पुनर्निर्धारित, अब 28 फरवरी को होगी आभार सभा

IMG 20260210 WA0005 1

कटनी/विजयराघवगढ़। विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के कारण माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित तिथि में परिवर्तन करते हुए अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिनांक 28 फरवरी, शनिवार को दोपहर में विजयराघवगढ़ पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि क्षेत्र में हाल ही में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु विधायक संजय पाठक द्वारा एक भव्य आभार सभा आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। विधायक संजय पाठक ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हुए उनके द्वारा दी गई विकास सौगातों के लिए जन-जन की भावनाओं से अवगत कराने की बात कही थी।

नए कार्यक्रम के अनुसार अब यह आभार सभा 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियां स्थानीय स्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है।

विधायक संजय पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है और विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को भी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आभार सभा को सफल बनाएं।

Exit mobile version