न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ
भोपाल (यश भारत डॉट कॉम नेटवर्क): मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन (लोकभवन) के ‘सांदीपनि सभागार’ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 30वें मुख्य न्यायाधिपति बने हैं। शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नए कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुख्य सचिव ने पढ़ी नियुक्ति अधिसूचना
समारोह का औपचारिक संचालन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने किया। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने संबंधी आधिकारिक राजपत्र (अधिसूचना) का वाचन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और समापन ‘जन-गण-मन’ (राष्ट्रगान) के साथ हुआ।
समारोह में दिग्गज राजनेता और न्यायिक हस्तियां रहीं मौजूद
राजभवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक, राजनीतिक और न्यायिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की:
प्रमुख राजनेता: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, भोपाल की महापौर मालती राय और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मौजूद रहे।
न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी: मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह सहित हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया, न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर, न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट, न्यायमूर्ति विनय सराफ और न्यायमूर्ति रमेश फड़के सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।