ट्रांसपोर्ट नगर में युवक पर रॉड से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, कुठला पुलिस को 24 घंटे के अंदर मिली सफलता

कटनी(YASH BHARAT.COM)। कुठला थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट के पास शुक्रवार रात आपसी रंजिश के चलते दो युवकों के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए एक युवक पर रॉड से जानलेवा हमला करने के पांच में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि वारदात में शामिल दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के दिशा निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा तथा उनके मातहत स्टाफ ने मऊरानीपुर यूनियन ट्रांसपोर्ट सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद न केवल वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की बल्कि उनको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

गौरतलब है कि सूचनाकर्ता सोनू चौधरी पिता नारायण चौधरी उम्र 20 साल निवासी झुकेही वार्ड क्रमांक 11 थाना अमदरा जिला मैहर द्वारा सूचना दी गई कि मऊरानी ट्रांसपोर्ट परिसर में मजदूरी करता है। दिनांक 06/02/2026 की रात्रि लगभग 20:45 बजे मऊरानी ट्रांसपोर्ट के पास 5 अज्ञात युवक एक स्कूटी एवं एक मोटर साइकिल से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से लोहे की टायर लीवर (रॉड) तथा हाथ डंडा से मारपीट किये तथा बीच बचाव करने आए सहकर्मी माधव पाण्डेय से साथ भी मारपीट किये है। जिससे गम्भीर चोटे आई है आहत को आई गम्भीर चोटो के चलते उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया तथा रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीगण शेख कलीम बहना पिता शेख शब्बीर उम्र 28 वर्ष निवासी भूमियाना टोला बंशरुप वार्ड थाना रंगनाथनगर, आशीष गोंड पिता राम सिंह गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी ताराहेदी खमतरा जिला दमोह हाल शात्रीनगर जबलपुर, आर्यन सिंह ठाकुर पिता कुलदीप सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी वंशरुप वार्ड भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर को दिनांक 07/02/2026 को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त टायर लीवर (लोहे की रॉड), बाँस का डण्डा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को जप्त किया गया है। घटना के अन्य दो आरोपी फरार है । जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शेख कलीम बहना पिता शेख शब्बीर उम्र 28 वर्ष निवासी भूमियाना टोला बंशरुप वार्ड थाना रंगनाथनगर,
  2. आशीष गोंड पिता राम सिंह गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी ताराहेदी खमतरा जिला दमोह हाल शात्रीनगर जबलपुर,
  3. आर्यन सिंह ठाकुर पिता कुलदीप सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी वंशरुप वार्ड भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर जिला कटनी

आरोपियों से जप्त सामान

घटना में प्रयुक्त टायर लीवर (लोहे की रॉड), बाँस का डण्डा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी

इनकी रही भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही उपनिरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डे, नरेन्द्र पटेल, अजय यादव, ताहिर खान, आरक्षक सतेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र त्रिपाठ, विजय प्रजापति एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

 

Exit mobile version