समाचार -1
नगर निगम कटनी की खबरें:-निगम के बकाया कर संग्रहण को लेकर दो वार्डों में आयोजित हुए विशेष शिविर, निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसूली कार्य में जुटा निगम का राजस्व अमला
कटनी(YASH BHARAT.COM)। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों को बकाया करों के सहजता से भुगतान की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रोजाना वार्डवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार 8 जनवरी को शहर के दो स्थलों एनकेजे बजरिया एवं दुर्गा चैक खिरहनी में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर संग्रहण शिविर आयोजित कर नागरिकों ने संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य करों का भुगतान करने की सुविधा प्रदान की गई।
मंगलवार को यहां आयोजित होंगे विशेष शिविर
निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं की सुविधा हेतु मंगलवार को मंगलवार 10 फरवरी को गायत्री नगर राम मंदिर के पास तथा आधारकाप में केशरवानी आटा चक्की के पास प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। वहीं निगम स्वामित्व की दुकानदारों की सुविधा के मद्देनजर आयोजित किये जाने वाले शिविर के तहत मंगलवार 10 फरवरी को झंडा बाजार में शिविर का आयोजन किया जाकर निगम स्वामित्व की दुकानदारों को बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं से अपील की गई है कि वे समय सीमा के भीतर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर निगम के विकास एवं जनहित कार्यों में सहयोग प्रदान करें।
समाचार -2
जल आपूर्ति की समस्याओं के निराकरण हेतु वार्ड स्तरीय जल सुनवाई का आयोजन 10 फरवरी को
जल सुनवाई के दौरान पेयजल नमूनों का करा सकेंगे परीक्षण
कटनी ( 9 फरवरी )। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर वासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति हेतु मुस्तैदी से प्रयास किये जाकर जल आपूर्ति व्यवस्था की सघन निगरानी भी की जा रही है।
समाचार -3
नगर निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय माधवनगर में जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार को
महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय एवं निगमायुक्त सुश्री परिहार जोन कार्यालय माधवनगर में नागरिकों के आवेदनों पर करेंगी सुनवाई
कटनी ( 9 फरवरी )। नगर निगम से संबंधित आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण कर शासन मंशानुरूप समयबद्ध तरीके से शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम जन तक सरलता से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम कटनी कार्यालय के साथ ही जोन कार्यालय माधवनगर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने निगम कार्यालय तथा जोन कार्यालय में मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान निगम के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश निर्देश दिए है।
समाचार -4
मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण हेतु निर्धारित कैलेंडर अनुरूप चल रहा फॉगिंग अभियान, दो वार्डो में छोड़ा गया रासायनिक धुआं
कटनी ( 9 फरवरी )। नगर निगम कटनी द्वारा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप रोजाना दो वार्डो में फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार देर शाम शहर के महात्मा गांधी वार्ड एवं जयप्रकाश वार्ड में फॉगिंग अभियान संचालित कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई। निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर निगम निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं मच्छर जनित रोगों की संभावित रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य अमले द्वारा नियमित रूप से निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जार ही है जिसके तहत विगत दिवस महात्मा गांधी वार्ड एवं जयप्रकाश वार्ड की विभिन्न मुख्य गलियों सहित विभिन्न कालोनियों एवं बस्ती में ई रिक्शा के माध्यम से फॉगिंग अभियान चलाया जाकर रासायनिक धुंआ छोड़ने की कार्यवाही की गई।
इस दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों एवं आसपास जलभराव की स्थिति न बनने दें तथा साफ-सफाई बनाए रखें। नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में भी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अन्य वार्डों में फॉगिंग एवं लार्वा नियंत्रण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
