कटनी(YASH BHARAT.COM)। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर की शांतिनगर कालोनी स्थित मेहड़ दरबार साहिब में श्री श्री 1008 संत शिरोमणि सतगुरु बाबा थॉवर दास साहिब की 155 वां बरसी महोत्सव पूरी श्रृद्धा, भक्ति व आस्था के साथ मनाए जाने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बरसी महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखंला का शुभारंभ 2 फरवरी को सुबह 9 बजे श्री सत्यनारायण स्वामी की व्रत कथा से हो गया है। दरबार में 2 फरवरी से 10 फरवरी 2026 सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक श्रृद्धालु (अपनी इच्छानुसार समय पर) 155 श्री सुखमनी पाठ कर सकते हैं। वहीं आज 10 फरवरी, मंगलवार सुबह 12 बजे श्री सुखमणी साहिब का भोग साहिब 155 कलश व 155 दीप से आरती की गई व आरती के बाद भंडारा साहिब का आयोजन किया गया। इसी तरह कल 11 फरवरी, बुधवार को सुबह 8 बजे शंख ढोल नगाड़े के साथ दरबार में ध्वज वंदन किया गया और इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं शाम 5 बजे से आनंद मेला, श्री वाहिगुरू जाप, सत्संग, भजन, कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी तरह 12 फरवरी गुरुवार सुबह 11 बजे श्री हवन यज्ञ तत्पश्चात सामोहिक श्री जनेऊ संस्कार सम्पन्न कराए जाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से आनंद मेला, श्री वाहिगुरू जाप, भजन, कीर्तन, सत्संग, बाबा जी की कृपा, महिर कहानियों पर नाट्य, श्री मेहड़ दरबार के सन्तो के एलईडी द्वारा दर्शन, म्यूजिकल पार्टियों द्वारा भजन आंनद, भगत, सुमधुर संगीत संध्या, आरती, अरदास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
मेहड़ दरबार में संत शिरोमणि सतगुरू बाबा थांवर दास साहिब का 155 वां बरसी महोत्सव 11, 12 व 13 फरवरी को

