Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

श्री मेहड़ दरबार में सतगुरू बाबा थॉवरदास जी वर्सी महोत्सव, 4,5 व 6 मार्च को आयोजित, गुरु के पाठ की पालकी व संतों सेवकों की भव्य शोभायात्रा

कटनी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सतगुरु बाबा थॉवरदास जी का 153वीं वसी महीलाय दरबार
की दादी साहिब जी के सानिध्य में एवं संत साई नारायण दास जी के कुशल संचालन में 26 फरवरी से
6 मार्च तक सभी कार्यक्रम मेहड दरबार के मंगल आत्म भवन में आयोजित होंगे जिसमें समस्त प्राणियों के सुख समृद्धि, आनंदमयी जीवन, निरोगी काया, आध्यात्मिक आनंद रस से परिपूर्ण जीवन हेतु धार्मिक
अनुष्ठानों प्रभु भक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

समाजसेवी वरंद चांदवानी की जानकारी अनुसार उक्त वर्सी महोत्सव का कार्यक्रम 25 फरवरी से
3 मार्च तक 153 श्री सुखमनी का पाठ दरबार के सेवक सेविकाओं द्वारा रोजाना 7 बजे से रात्रि 9 बजे
तक किया जायेगा। 03 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सुखमनी के पाठ को भोग पड़ेगा
व गुरुदेवों की आरती अरदास के बाद भोजन प्रसाद आयोजित होगा।

वर्सी साहब का मुख्य कार्यक्रम 04 मार्च, दिन सोमवार को सुबह 8 बजे से गुरु के पाठ की पालकी व संतों सेवकों की भव्य शोभायात्रा, शंख नरसिंगा एवं बैंड धमाल बाजों की करतल ध्वनि के साथ निकलेगी एवं शांति नगर के भ्रमण पश्चात् 11 बजे श्री मंगल आत्म भवन पहुंचेगी एवं वहाँ पर पूजन व भजन कीर्तन के बाद दोपहर 12 बजे गुरू का अखण्ड पाठ प्रारंभ होगा। इस भव्य शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा थॉवरदास महिला मंडल द्वारा धमाल बैंड बजाकर शानदार प्रस्तुति देगी। दिनांक 5 मार्च मंगलवार को सुबह 10 बजे से हवन यज्ञ एवं दोपहर 12 बजे से बच्चों के वैदिक मंत्रोपचार के साथ
निःशुल्क सामूहिक जनेऊ संस्कार व सायंकाल 5 बजे सिंधी लाड़ा (हर्ष गीत) सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं
भागवत लीलाओं का आयोजन होगा।

6 मार्च, बुधवार को सुबह 11 बजे से वर्सी साहब का आम भंडारा (गुरु का लंगर) एवं दोपहर 12
बजे गुरू के अखण्ड पाठ को भोग पड़ेगा व आरती अरदास के बाद संत समागम व संतों का भण्डारा
आयोजित होगा। इसी दिन सायंकाल 7 बजे से सत्संग भजन कीर्तन के पश्चात् वर्सी साहब का पल्लव
(आर्शीवाद) समारोह आयोजित होगा। इसी दिन निःशुल्क जांच शिविर में दवाईयों का वितरण एवं 7 मार्च
को प्रातः 10 बजे नामदान (पहल) का आयोजन होगा।
आप सभी धर्मप्रिय जनों से बाबा थॉवरदास सेवा मंडल आग्रह करता है कि इस महान करामाती
सत के वर्सी महोत्सव के हर कार्यक्रम में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
कार्यालय
संपादक महोदय, पापमनानी पधी वैौराहा
दैनिक 27-2-20-24
प्रति सादर प्रकाशनार्थ पर्श भारत
भवदीय
autom
वरंद चांदवानी
41. 9329492545

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम