शीशे की तरह चमक उठा मां गंगा का निर्मल जल: 19 दिनों की सफाई के बाद हरिद्वार में दिखा अद्भुत नजारा; 5 फीट नीचे तक साफ दिखी तलहटी, अंग्रेजों के जमाने की 175 साल पुरानी रेलवे पटरियां भी आईं नजर

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों मां गंगा का स्वरूप देखकर श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंत्रमुग्ध हैं। गंगा नहर की वार्षिक सफाई और मेंटेनेंस के तहत 19 दिनों तक पानी बंद रहने के बाद जब नदी में दोबारा जल छोड़ा गया, तो नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। गंगा का पानी इतना निर्मल, नीला और पारदर्शी हो गया है कि ऊपर से ही करीब 5 फीट नीचे तक की तलहटी शीशे की तरह साफ नजर आ रही है।

 इंस्टाग्राम पर @in.haridwar हैंडल सहित कई स्थानीय व्लॉगर्स ने इस अद्भुत दृश्य के वीडियो साझा किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं,व्लॉगर चंचल कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि यह कोई एआई (AI) जनरेटेड क्लिप नहीं, बल्कि हरिद्वार की वास्तविक तस्वीर है। एक अन्य व्लॉगर धीरू ने भी बताया कि 19 दिन बाद खुली मां गंगा का जल बिल्कुल नीला और पारदर्शी है। हर की पौड़ी और आसपास के घाटों पर श्रद्धालु इस दिव्य दृश्य का आनंद ले रहे हैं।

नदी के भीतर दिखीं 175 साल पुरानी रेलवे पटरियां, जानिए क्या है इनका रहस्य सफाई अभियान के दौरान एक बेहद दिलचस्प ऐतिहासिक नजारा भी सामने आया। नदी की तलहटी में अंग्रेजों के शासनकाल की करीब 175 साल पुरानी जंग लगी रेलवे पटरियां साफ दिखाई दीं।

 यह कोई नियमित रेलवे लाइन नहीं है, बल्कि ब्रिटिश काल में गंगा नहर के निर्माण के दौरान भारी सामग्री और पत्थर ढोने के लिए इस ट्रैक को बिछाया गया था।बाकी समय यह ट्रैक पानी और रेत के नीचे दबा रहता है, लेकिन हर साल वार्षिक सफाई के दौरान ही लोगों को इसके दर्शन होते हैं।

इसे भी पढ़ें-  रतलाम के रावटी में मतांतरण के खेल का पर्दाफाश: 'चमत्कारी पानी' पिलाकर दबाव बनाने वाले दंपती पर FIR दर्ज

इंटरनेट पर इन वीडियो को देखकर यूजर्स भावुक और उत्साहित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में “अद्भुत”, “मां गंगा का असली रूप” और “जीवन में पहली बार गंगा इतनी साफ देखी” लिख रहे हैं। साथ ही, लोगों ने प्रशासन के सफाई अभियान की सराहना करते हुए आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नदी में कचरा न फेंकें, ताकि मां गंगा का यह निर्मल स्वरूप हमेशा बना रहे।