Site icon Yashbharat.com

जमीन के सौदे के नाम पर ठगी, माधवनगर पुलिस ने किया मामला दर्ज

IMG 20241218 WA0017 1 1

कटनी(YASH BHARAT.COM)। शहर के माधवनगर मुख्य बाजार क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। माधवनगर पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खैबर लाइन निवासी 29 वर्षीय भरत कुकरेजा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी समीर गंगवानी उर्फ डेविड उर्फ मंटू ने उन्हें एक प्लाट बेचने का झांसा दिया था। सौदे के दौरान आरोपी ने भरत से 50, 700 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिया। पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही प्लाट का कब्जा दिया। जब पीडि़त ने अपने पैसे वापस मांगे या जमीन देने की बात कही तो आरोपी ने टाल-मटोल शुरू कर दी, जिससे स्पष्ट हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। घटना की शिकायत मिलने पर माधवनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Exit mobile version