जैन समाज का आत्म शुद्धी पयूर्षण महापर्व बुधवार से

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दिगम्बर जैन समाज का 10 दिवसीय पर्वराज पयूर्षण पर्व आगामी 16 सितंबर 2026 दिन बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पंचायत महासभा के समाजसेवी अध्यक्ष संजय जैन एवं मंत्री विन्नी जैन ने बतलाया कि पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने हेतु दिग.जैन पंचायत महासभा, दिग.जैन सोशल ग्रुप मैन, अखिल भारतवर्षीय दिग.जैन महिला परिषद, जिनाज्ञा परिवार, रात्रि कालिन पाठशाला, बालिका मण्डल, नवयुवक मण्डल, गुरूभक्त मण्डल, जैन मिलन दिग.जैन सोशल ग्रु्रप रॉयल, श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग.जैन बड़ा मंदिर, श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिग.जैन सिंघई मंदिर, श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग.जैन कांच मंदिर, श्री 1008 शांतिनाथ दिग.जैन रूंगटा कॉलोनी, श्री 1008 चन्द्रप्रभ बंगला मंदिर, श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ दिग.जैन गौशाला मंदिर, श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग.जैन हाउसिंग बोर्ड मंदिर, श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिग.चेतनोदय जैन मंदिर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सभी समाजजनों ने तैयारी प्रांरभ कर दी है। इस संबंध में चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष अनुराग जैन, पंचायत उपाध्यक्ष द्वय पंचम जैन, शरद सरावगी ने बतलाया कि नगर के सभी जैन मंदिरों में प्रातः अभिषेक,पूजन, आरती दोपहर में तत्वार्थ सूत्र पत्र चर्चा एवं रात्रि में 7.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा हैं।

Exit mobile version