सिंधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की भूमि पर हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत,हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हुआ भूमि पूजन
सिंधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की भूमि पर हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत,हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हुआ भूमि पूजन
सिंधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की भूमि पर हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत,हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हुआ भूमि पूजन
कटनी- हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सिंधी समाज के लिए आज एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अवसर रहा। नई बस्ती, कटनी में KDC कॉलेज के समीप लगभग एक एकड़ भूमि पर बनने वाले सिंधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण की दिशा में भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।
वर्ष 1952 में स्टेशन स्थित सराय में सिंधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ हुआ था। वर्ष 1956 से यह विद्यालय जयप्रकाश वार्ड, नई बस्ती, कटनी में निरंतर संचालित हो रहा है। लगभग सात दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे इस विद्यालय के नए भवन का निर्माण सिंधी समाज की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
सिंधी एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री मोहनलाल बत्रा के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में सिंधी समाज ने एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। लगभग एक एकड़ भूमि पर बनने वाला नया भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
पंडित महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया। उपस्थित समाजजनों ने पूजन-अर्चन कर विद्यालय के सफल निर्माण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूरनलाल कटारिया रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंधी एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष मोहनलाल बत्रा ने की।
विशेष अतिथि के रूप में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार नानकानी, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया कटनी शाखा अध्यक्ष गोविंद सचदेवा, सिंधु नौजवान मंडल अध्यक्ष संजय जीवनानी, मध्य प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक श्याम निषाद, पूर्व पार्षद रीचा गेलानी एवं उपस्थित रहे।
इसके अलावा समाजजनों में राजकुमार रोहरा, अर्जुन दास संगतानी, चंद्रभान रोहरा, पुरुषोत्तम मंगलानी, वरनंदमल चांदवानी, उद्योगपति प्रेम बत्रा, अमर पुरस्वानी, रवि प्रथ्यानी, राजेश सचदेवा, राजकुमार जीवनानी, गौतम गिलानी, नानक बत्रा, सुनील प्रथ्यानी, इंजीनियर पंकज खंडेलवाल, मोनी जसवानी, हरनाम सुंदरानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्राचार्या आशा लालवानी, शिक्षक नंदलाल नागवानी, मुरली आहूजा, मुरली सुखेजा, राजकुमार गांधी, आलोक नायक एवं दुलारे चक्रवर्ती सहित शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिंधी एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष मोहनलाल बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1952 में शुरू हुई शिक्षा की यात्रा आज नए भवन के भूमि पूजन के साथ एक नए पड़ाव पर पहुंची है। यह नया भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का केंद्र बनने के साथ-साथ सिंधी भाषा, संस्कृति एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।