हिन्दी दिवस पर साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को राष्ट्रीय हिन्दी गौरव अलंकरण
हिन्दी दिवस पर साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को राष्ट्रीय हिन्दी गौरव अलंकर
कटनी। हिन्दी भाषा, साहित्य एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कटनी के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक, कवि एवं शब्द शिल्पी डॉ. रमाकांत निगम को हिन्दी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दी गौरव अलंकरण सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
भारत सरकार से मान्यता प्राप्त त्रेता युग फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. निगम को साहित्य एवं हिन्दी भाषा के सतत उन्नयन, हिन्दी अभियान के प्रति समर्पण तथा पिछले पांच दशकों से साहित्य के क्षेत्र में निरंतर लेखन और योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया गया।
डॉ. रमाकांत निगम साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, कला-संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वे अखिल भारतीय राष्ट्र भाषा जन अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। हिन्दी के प्रचार-प्रसार और राष्ट्रभाषा के प्रति जनजागरण के लिए उनके निरंतर प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
सम्मान प्रदान करते हुए संस्था ने डॉ. निगम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समृद्ध भारत की विकास यात्रा में उनके निरंतर साहित्यिक एवं कलात्मक योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।
डॉ. रमाकांत निगम को राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान मिलने पर कटनी सहित प्रदेश के साहित्य, कला, संस्कृति एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों और विभिन्न संस्थाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।