गणेश उत्सव के दौरान निर्माल्य को जलस्रोतों में न डालें, निर्धारित पात्रों में करें संग्रहित,पूजन सामग्री एवं निर्माल्य के संग्रहण के लिए नगर निगम की विशेष व्यवस्था, घरों एवं मंदिरों से किया जा रहा एकत्रीकरण,पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की स्वच्छता बनाए रखने नागरिकों से निगम की अपील

गणेश उत्सव के दौरान निर्माल्य को जलस्रोतों में न डालें, निर्धारित पात्रों में करें संग्रहित,पूजन सामग्री एवं निर्माल्य के संग्रहण के लिए नगर निगम की विशेष व्यवस्था, घरों एवं मंदिरों से किया जा रहा एकत्रीकरण,पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की स्वच्छता बनाए रखने नागरिकों से निगम की अपील

कटनी (14 सितंबर)। आज से प्रारंभ हो रहे गणेश चतुर्थी पर्व एवं गणेश उत्सव को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिकों से पूजन सामग्री एवं निर्माल्य के उचित निपटान की अपील की गई है। निगम द्वारा नागरिकों से आग्रह किया गया है कि गणेश जी की पूजा-अर्चना के पश्चात निकलने वाले फूल, माला, पत्तियां एवं अन्य पूजन सामग्री को नदी, नाला, तालाब अथवा अन्य जलस्रोतों में प्रवाहित न करें, बल्कि निर्धारित स्थानों अथवा पात्रों में ही संग्रहित करें।

 

नगर निगम द्वारा पूजन सामग्री एवं निर्माल्य के उचित संग्रहण एवं निपटान हेतु विशेष वाहन संचालित किए जाते हैं। इन वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों एवं नागरिकों के घरों से पूजन सामग्री एकत्रित की जाती है तथा एकत्रित निर्माल्य का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उचित निपटान किया जाता है। इससे पूजन सामग्री को नालियों, सड़कों एवं जलस्रोतों में जाने से रोकने के साथ ही शहर की स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

 

निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव के दौरान पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री को इधर-उधर न फेंके और न ही नदी, नाला, तालाब अथवा अन्य जलस्रोतों में विसर्जित करें। पूजन सामग्री को अलग से एकत्रित कर निगम की निर्माल्य संग्रहण व्यवस्था का लाभ लें। गणेश प्रतिमाओं के साथ आने वाली सजावटी सामग्री एवं अन्य कचरे को भी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अलग-अलग रखें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित की जा सके।

 

नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं गणेश उत्सव समितियों से विशेष रूप से अपील की गई है कि “श्रद्धा के साथ स्वच्छता का भी रखें ध्यान” और पूजन सामग्री के उचित निपटान में नगर निगम का सहयोग करें। नागरिकों के सहयोग से गणेश उत्सव को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Exit mobile version