Monday, April 27, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

Vacancy Additional District Project Coordinator: अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक पद के लिए यहां करें आवेदन

Vacancy Additional District Project Coordinator: अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक पद के लिए यहां करें आवेदन  ।  समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत कटनी जिले में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक का पद रिक्त होने पर उक्त प्रभार देने हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले सहायक संचालक, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्राचार्य हाईस्कूल को आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत किये जाने निर्देश दिये गये थे। किन्तु अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक के प्रभार हेतु 03 आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुए है।

सहायक संचालक, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं प्राचार्य हाईस्कूल को एक और अवसर

जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा जिला कटनी अंतर्गत कार्यरत् सहायक संचालक, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं प्राचार्य हाईस्कूल को आवेदन हेतु एक अवसर और प्रदान किया गया है। संबंधित तत्काल आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम