katniLatest

पुलिस की सतर्कता से घटना को अंजाम देने से पहले चाकूबाज गिरफ्तार

कटनी।  कटनी जिले के थाना माधवनगर क्षेत्र में आज एक बड़ी घटना को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। जीवन ज्योति अस्पताल के पास स्थित एक होटल पर चाय-नाश्ता करने के बाद आरोपी अभय उर्फ लंगी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और दुकानदार दिलीप बर्मन से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी।

स्थानीय निवासी गणेश नामदेव ने तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी अभय उर्फ लंगी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर की टीम लगातार अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय है। इस घटना में पूर्व नगर रक्षा समिति के सदस्य गणेश नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आरोपी का विवरण नाम: अभय उर्फ लंगी पिता सुरेन्द्र कुमार चौधरी उम्र: 24 वर्ष निवासी अमकुही पहाड़ी, थाना माधवनगर है।

पुलिस की कार्रवाई में आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जनता से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम