कटनी पुलिस की संवेदनशील पहल, नवजात बछड़े की बचाई जान
कटनी पुलिस की संवेदनशील पहल, नवजात बछड़े की बचाई जा
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में मानवता, पशु-प्रेम एवं संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ-साथ मूक पशुओं के प्रति भी सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के तहत थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा एक सराहनीय मानवीय कार्य किया गया। बीती रात खमतरा रोड पर एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। नवजात बछड़ा सड़क के बीच होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। वहीं कुछ आवारा कुत्ते दूधमुंहे बछड़े पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे।
रात्रि गश्त के दौरान थाना ढीमरखेड़ा के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी की नजर इस स्थिति पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर बछड़े को कुत्तों के हमले से सुरक्षित बचाया तथा गाय एवं उसके नवजात बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
कटनी पुलिस की यह मानवीय पहल न केवल कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है, बल्कि मूक पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस कार्य की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
कटनी पुलिस का संदेश स्पष्ट है — “सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता ही हमारी पहचान है।”