मध्य प्रदेश फुटबॉल अकादमी हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 10 जून से

मध्य प्रदेश फुटबॉल अकादमी हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 10 जून स

 

कटनी। प्रदेश में फुटबॉल खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा विभिन्न जिलों में अंडर-8 से अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षक आशीष पिल्ले एवं स्वपन कुमार विश्वास द्वारा किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कटनी में 10 से 12 जून, शहडोल में 13 से 15 जून, उमरिया में 16 से 18 जून, अनूपपुर में 19 से 20 जून, सतना में 20 से 21 जून तथा रीवा में 22 से 24 जून तक चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ ने अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना एवं रीवा जिला फुटबॉल संघों के सचिवों से अपने-अपने जिलों के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।

खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए अपना मूल आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। संघ द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

Exit mobile version