सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल: पति वीर साहू पर लगाए मारपीट के आरोप, शरीर पर जख्म लेकर कोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस

सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल: पति वीर साहू पर लगाए मारपीट के आरोप, शरीर पर जख्म लेकर कोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली: मशहूर हरियाणवी डांसर और ‘बिग बॉस’ फेम सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी से इस वक्त की बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा और बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सपना अपने शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और जख्म लेकर बच्चों के साथ घर छोड़ने के बाद सीधे दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट पहुंचीं, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले पर बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है।

सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल: पति वीर साहू पर लगाए मारपीट के आरोप, शरीर पर जख्म लेकर कोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस

सपना चौधरी केस की बड़ी बातें

 महिला कोर्ट का सख्त रुख: “सपना के आस-पास भी न फटकें पति”

मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत सुनवाई की। सपना चौधरी की ओर से पक्ष रखते हुए वकील प्रीति सिंह ने दलील दी कि एक्ट्रेस को अपनी निजी सुरक्षा और प्रोफेशनल कामों में रुकावट की आशंका है, इसलिए उन्हें तुरंत राहत दी जाए।

याचिका, हलफनामे और कोर्ट में पेश किए गए सबूतों (जिनमें चोटों की तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक सबूत शामिल हैं) को देखने के बाद कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा मंजूर करते हुए आदेश दिया:

“सुनवाई की अगली तारीख तक प्रतिवादी (वीर साहू) किसी भी तरह से याचिकाकर्ता (सपना चौधरी) के पास नहीं जाएगा। उन्हें सपना से किसी भी माध्यम से संपर्क करने, उनके घर या वर्कप्लेस (काम की जगह) पर जाने और घरेलू हिंसा का कोई भी कृत्य करने से पूरी तरह रोका जाता है।”

इसके साथ ही कोर्ट ने प्रोटेक्शन ऑफिसर और लोकल स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को निर्देश दिया है कि वे सपना चौधरी की सुरक्षा सुनिश्चित करें और उन्हें हर ज़रूरी मदद मुहैया कराएं।

 4 साल के प्यार के बाद की थी शादी, अब टूटने की कगार पर रिश्ता

आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के दो बेटे हैं। बड़े बेटे ‘पोरस’ का जन्म साल 2020 में हुआ था, जबकि साल 2024 में सपना ने अपने दूसरे बेटे ‘शाहबीर’ को जन्म दिया। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही अब इस हंसते-खेलते परिवार में भारी बिखराव आ गया है।

प्रोफेशनल फ्रंट: सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस के अलावा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ और ‘द 50’ जैसे मशहूर शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना की वकील ने साफ किया है कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं होती तो उनकी गरिमा, सुरक्षा और प्रोफेशनल करियर को भारी नुकसान पहुंच सकता था।

Exit mobile version