हिमाचल में बड़ा हादसा: पांगी-उदयपुर मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप

लाहौल-स्पीति : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पांगी-उदयपुर मार्ग पर कुडूनाला के पास एक चलती टाटा सूमो गाड़ी के ऊपर अचानक पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें (Landslide) गिर गईं। इस भयावह हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस ने घटना की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
सड़क खुलते ही पांगी की ओर रवाना हुए थे यात्री
जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद पड़ा था। हिमाचल में बड़ा हादसा: पांगी-उदयपुर मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
तिंदी में रुके थे यात्री: सड़क बंद होने के चलते टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी नामक स्थान पर रुके हुए थे।
अचानक हुआ हादसा: शुक्रवार को जैसे ही सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया, वाहन पांगी की ओर बढ़ा। लेकिन लाहौल घाटी से लगभग 60-70 किलोमीटर दूर कुडूनाला के पास अचानक पूरी पहाड़ी भरभराकर गाड़ी पर आ गिरी।हिमाचल में बड़ा हादसा: पांगी-उदयपुर मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
राहत और बचाव कार्य जारी, चंबा के रहने वाले थे यात्री
भरमौर के विधायक जनक राज ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग चंबा जिले के रहने वाले थे।
प्रशासन और पुलिस की बचाव टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश व मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मलबे से निकाले गए घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।