TechnologyTechव्यापार

Mahindra Vision S: पहाड़ों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई SUV, लेवल-2 ADAS और बॉक्सी लुक के साथ मचाएगी तहलका

Mahindra Vision S: पहाड़ों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई SUV, लेवल-2 ADAS और बॉक्सी लुक के साथ मचाएगी तहलका

Mahindra Vision S: पहाड़ों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई SUV, लेवल-2 ADAS और बॉक्सी लुक के साथ मचाएगी तहलका

नई दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा (Mahindra) अपनी नई SUV रेंज पर काफी तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में कंपनी की आगामी कॉम्पैक्ट SUV Vision S एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में इस SUV के टेस्टिंग मॉडल को हिमाचल प्रदेश के स्पिति वैली (काजा) जैसे ऊंचे और पहाड़ी इलाकों में धूल उड़ाते हुए स्पॉट किया गया है। इसके नए प्रोटोटाइप को देखकर माना जा रहा है कि महिंद्रा इसके प्रोडक्शन वर्जन को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है।

 नए LED हेडलैम्प्स और एग्रेसिव लुक

हालिया स्पाई शॉट्स में इसके फ्रंट डिजाइन में काफी बदलाव देखा गया है:

  • 7-शेप LED एलिमेंट्स: इसमें नए LED हेडलैम्प्स दिए गए हैं जो L-शेप डिजाइन में नजर आते हैं।

  • फ्रेंट ग्रिल: इसमें महिंद्रा की सिग्नेचर 6-स्लैट ग्रिल और बीच में महिंद्रा के ‘ट्विन पीक्स’ लोगों के लिए खास जगह दी गई है।

  • रफ एंड टफ अपील: SUV का बॉक्सी सिलुएट, फ्लैट रूफलाइन, मस्कुलर बोनट और पीछे टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील इसे काफी एग्रेसिव और मस्कुलर लुक देता है। Mahindra Vision S: पहाड़ों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई SUV, लेवल-2 ADAS और बॉक्सी लुक के साथ मचाएगी तहलका

    TTE को देखते ही ऐप से बनाया टिकट: जबलपुर स्टेशन पर पकड़े गए चालाक यात्री, RPF ने की सख्त कार्रवाई

लेवल-2 ADAS से लैस होंगे सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से महिंद्रा अपनी इस नई SUV में कोई कसर नहीं छोड़ रही है:

  • रडार व कैमरा सिस्टम: फ्रंट बंपर में रडार सेंसर कवर और विंडशील्ड पर कैमरा देखा गया है, जो Level-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलने की पुष्टि करता है।

  • अन्य फीचर्स: इसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक की उम्मीद है।

प्रीमियम इंटीरियर और NU-IQ प्लेटफॉर्म

Vision S महिंद्रा के बिल्कुल नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी:

  • केबिन फीचर्स: इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, लेयर्ड डैशबोर्ड, लेदर स्टीयरिंग व्हील, पैनोरमिक सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।

  • इंजन ऑप्शन: यह प्लेटफॉर्म बहुमुखी (Versatile) है, जिससे यह कार पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और fully-electric (EV) पावरट्रेन सपोर्ट करेगी। इसके टॉप वेरिएंट्स में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी दिया जा सकता है।

Back to top button