Site icon Yashbharat.com

छपरा में गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार!” 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग करने वाला शिक्षक गिरफ्तार; फोन से मिले आपत्तिजनक मैसेज

छपरा में गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार!" 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग करने वाला शिक्षक गिरफ्तार; फोन से मिले आपत्तिजनक मैसेज

छपरा में गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार!" 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग करने वाला शिक्षक गिरफ्तार; फोन से मिले आपत्तिजनक मैसेज

छपरा में गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार!” 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग करने वाला शिक्षक गिरफ्तार; फोन से मिले आपत्तिजनक मैसेज

छपरा : बिहार के छपरा शहर स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी विद्यालय (इंपीरियल पब्लिक स्कूल) के शिक्षक मोहम्मद इमाम रजा पर सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ मोबाइल पर कथित रूप से अश्लील चैटिंग और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का गंभीर आरोप लगा है।

छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

मोबाइल जब्त, जांच में मिले कई आपत्तिजनक साक्ष्य

भगवान बाजार थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

VHP ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता भी हरकत में आ गए और थाने पहुँचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और पॉक्सो एक्ट (POCSO) जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। संगठन ने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भगवान बाजार थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की नियमानुसार कानूनी जांच की जा रही है।

Exit mobile version