Cancelled Trains & Delays: भिलाड़-बोरीवली रूट जलमग्न; जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 घंटे तक फंसी, डिस्चार्ज हुईं AC कोचों की बैटरियां
मुंबई रेलमार्ग ठप: भारी बारिश से पुल के ऊपर पहुँचा पानी, रतलाम मंडल में 12 घंटे तक फंसी रहीं ट्रेनें; यात्री बेहाल
Train Cancelled: कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल सहित 16 ट्रेनें रदद
Cancelled Trains & Delays: भिलाड़-बोरीवली रूट जलमग्न; जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 घंटे तक फंसी, डिस्चार्ज हुईं AC कोचों की बैटरियां
रतलाम): पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल अंतर्गत भिलाड़-बोरीवली और घोलवड-उमरगाम रोड रेलखंड पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह चरमरा गया। रेल पटरियों पर जलभराव और पुल क्रमांक-203 पर पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुँचने के कारण रेलवे प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनज़र दर्जनों ट्रेनों को जहाँ-तहाँ रोकना पड़ा।
रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा, मेघनगर, नामली, बामनिया, लिमखेड़ा और थांदला रोड स्टेशनों पर यात्री गाड़ियाँ 6 से 12 घंटे तक खड़ी रहीं, जिससे हज़ारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। Cancelled Trains & Delays: भिलाड़-बोरीवली रूट जलमग्न; जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 घंटे तक फंसी, डिस्चार्ज हुईं AC कोचों की बैटरियां
उमस, गर्मी और लाइट गुल: जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 घंटे खड़ी रही
ट्रेनों के लंबे समय तक आउटर और स्टेशनों पर खड़े रहने के कारण ट्रेन में सफर कर रहे मरीज, बुजुर्ग और छोटे बच्चों वाले परिवार बेहाल नजर आए: Cancelled Trains & Delays: भिलाड़-बोरीवली रूट जलमग्न; जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 घंटे तक फंसी, डिस्चार्ज हुईं AC कोचों की बैटरियां
जम्मूतवी एक्सप्रेस: रतलाम जंक्शन पर 12 घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।
भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल (09002): यह ट्रेन नामली स्टेशन पर करीब 8 घंटे तक रुकी रही। शाम को रतलाम पहुँचने के बाद भी रात 10 बजे तक आगे रवाना नहीं हो सकी।
एसी कोच में अंधेरा और उमस: लंबे इंतज़ार के चलते कई ट्रेनों के एसी (AC) कोचों की बैटरियां डिस्चार्ज हो गईं, जिससे पंखे और कूलिंग बंद हो गए और यात्रियों को भीषण उमस व गर्मी झेलनी पड़ी।