नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में टीवी के ‘महादेव’ मोहित रैना की एंट्री? ट्रेलर क्लिप वायरल होते ही फैंस में मचा तहलका

नितेश तिवारी की 'रामायण' में टीवी के 'महादेव' मोहित रैना की एंट्री? ट्रेलर क्लिप वायरल होते ही फैंस में मचा तहलका

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में टीवी के ‘महादेव’ मोहित रैना की एंट्री? ट्रेलर क्लिप वायरल होते ही फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली: निदेशक नितेश तिवारी की महात्वाकांक्षी और भव्य फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में मेकर्स द्वारा आयोजित एक खास इवेंट में फिल्म का पहला एक्सक्लूसिव ट्रेलर चुनिंदा लोगों के सामने पेश किया गया, जबकि 24 जुलाई को इसे दुनियाभर (Worldwide) में आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर के वर्ल्डवाइड रिलीज से ठीक पहले सोशल मीडिया पर इसकी कुछ क्लिप्स लीक हो गई हैं। वायरल क्लिप्स में दावा किया जा रहा है कि टीवी के चर्चित सीरियल ‘देवों के देव… महादेव’ फेम अभिनेता मोहित रैना फिल्म में भगवान शिव (महादेव) की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

वायरल क्लिप में दिखे ‘महादेव’ और ‘रावण’ यश

लीक हुई क्लिप में मोहित रैना महादेव के अलौकिक अवतार में दिख रहे हैं, साथ ही फिल्म में ‘रावण’ का किरदार निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की झलक भी देखने को मिली है। हालांकि मेकर्स की तरफ से मोहित रैना की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं।

एमएस धोनी का स्टार्टअप जगत में एक और बड़ा दांव: रूफटॉप सोलर स्टार्टअप ‘SolarSquare’ में किया निवेश, बने ब्रांड एंबेसडर

गौरतलब है कि मोहित रैना ने 2011 से 2014 तक प्रसारित हुए पौराणिक धारावाहिक ‘देवों के देव… महादेव’ में भगवान शिव का शानदार अभिनय कर देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया था। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में टीवी के ‘महादेव’ मोहित रैना की एंट्री? ट्रेलर क्लिप वायरल होते ही फैंस में मचा तहलका

₹4,000 करोड़ का बजट और भव्य स्टार कास्ट

दो भागों में बन रही इस मेगा-बजट (₹4,000 करोड़) फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।

Exit mobile version