क्या फिर टूटने जा रही है रैपर बादशाह की शादी? पत्नी ईशा रिखी के ‘टूटे दिल’ वाले पोस्ट से मची हलचल

क्या फिर टूटने जा रही है रैपर बादशाह की शादी? पत्नी ईशा रिखी के 'टूटे दिल' वाले पोस्ट से मची हलचल

क्या फिर टूटने जा रही है रैपर बादशाह की शादी? पत्नी ईशा रिखी के ‘टूटे दिल’ वाले पोस्ट से मची हलचल

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड रैपर और म्यूजिशियन बादशाह (Badshah) और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) एक बार फिर अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। शादी के करीब चार महीने बाद (मार्च 2026 में शादी का खुलासा होने के बाद) दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक (Divorce) की अटकलें तेज हो गई हैं।

ईशा रिखी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक भावुक पोस्ट और क्रिप्टिक कैप्शन ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

ईशा रिखी का क्रिप्टिक पोस्ट और ‘टूटा हुआ दिल’

ईशा रिखी ने अपने हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी शादी के पलों, खुशमिजाज तस्वीरों के साथ-साथ एक तस्वीर ऐसी भी शेयर की जिसमें वे रोती हुई नजर आ रही हैं और बादशाह उन्हें गले लगा रहे हैं।

 फैंस लगा रहे तलाक के कयास

कमेंट्स सेक्शन में फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है या नहीं। कई यूज़र्स का मानना है कि यह पोस्ट उनके अलग होने (Breakup/Divorce) का इशारा कर रहा है। हालांकि, बादशाह या ईशा की तरफ से आधिकारिक तौर पर तलाक की कोई पुष्टि या घोषणा नहीं की गई है। क्या फिर टूटने जा रही है रैपर बादशाह की शादी? पत्नी ईशा रिखी के ‘टूटे दिल’ वाले पोस्ट से मची हलचल

पहली शादी भी हो चुकी है खत्म

गौरतलब है कि ईशा से पहले बादशाह की शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। इस शादी से उनकी एक बेटी ‘जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह’ है, जो अपनी मां के साथ लंदन में रहती है।

Exit mobile version