EntertainmentFashionLatestमनोरंजन

Sapna Choudhary ने बेटे को दिया जन्म, लोगों के कमेंट्स पर पति वीर साहू ने दिया करारा जवाब

Sapna Choudhary Gave Birth To A Baby Boy: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के घर नन्हा मेहमान आया है। Sapna Choudhary ने जनवरी में हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से शादी की थी। सपना चौधरी के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

सपना चौधरी के पति वीर साहू ने खुद फेसबुक लाइव पर इस खबर की जानकारी की। इस खबर पर लोगों द्वारा किए जा रहे कमेंट्स पर वीर साहू ने जमकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि लोग बहुत अश्लील कमेंट्स कर रहे हैं।

वीर साहू ने कहा, ‘मैंने और सपना ने अपनी मर्जी से शादी की थी, इसमें लोगों को क्या एतराज है। मैं आम आदमी हूं और मुझे किसी तरह का प्रचार नहीं चाहिए। सपना चौधरी को लड़का होने की खबर का लोग मजाक उड़ा रहे हैं, किसी में हिम्मत हो तो मुझे कोई कुछ कहकर बताओ। सब कह रहे हैं कि शादी कर ली बताया नहीं, बिना शादी के बच्चा कैसे हो गया। मैं पूछता हूं कि मैं किसी को क्यों बताऊं।’

वीर साहू को बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। वीर हिसार के जमींदरा परिवार से हैं। सपना का मायका दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में हैं। सपना चौधरी को ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। एक समय सपना चौधरी स्टेज शो के 3100 रुपए लेती थी, लेकिन आज वे करोड़ों की मालकिन हैं। सपना के पास आज ऑडी और फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियां हैं और वे करोड़ों रुपए के बंगले में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे एक शो के 2 से 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं और उनके महीने में 20 से ज्यादा दिन शो होते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम