कटनी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार, सोशल मीडिया पर सक्रिय निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया: इंस्टाग्राम आईडी से लगातार हो रहीं पोस्ट;पुलिस बोली, फेक आईडी की हो रही जांच

कटनी में सीएसपी नेहा पच्चीसिया निलंबित: सीएम मोहन यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 82 लाख की जमीन 18 लाख में कराने पर FIR

कटनी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार, सोशल मीडिया पर सक्रिय निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया: इंस्टाग्राम आईडी से लगातार हो रहीं पोस्ट;पुलिस बोली, फेक आईडी की हो रही जांच

कटनी, yashbharat.com। भ्रष्टाचार, हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने और उनकी करोड़ों रुपये की जमीन को सस्ते दामों में अपने करीबियों के नाम कराने के गंभीर मामले में कटनी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार चल रहीं निलंबित सीएसपी (CSP) नेहा पच्चीसिया सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रही हैं। उनके नाम से बनी एक इंस्टाग्राम आईडी से लगातार फोटो और अन्य पोस्ट किए जा रहे हैं, जिसने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और तलाश अभियान पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगस्त से लेकर दो दिन पहले तक सक्रिय दिखी आईडी

  • लगातार हो रहीं पोस्ट: जानकारी के मुताबिक, अगस्त महीने से लेकर अब तक इस इंस्टाग्राम अकाउंट से कई बार तस्वीरें और पोस्ट साझा की गई हैं। दो दिन पहले भी यह आईडी सक्रिय दिखाई दी है, जिस पर नई पोस्ट नजर आ रही है।

  • पुलिस का पक्ष—फेक आईडी होने की आशंका: एक तरफ जहां फरार अधिकारी की तलाश के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनकी कथित सक्रियता को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फेक आईडी बनाई है, जिसकी साइबर जांच कराई जा रही है।

क्या है पूरा मामला, क्यों फरार हैं नेहा पच्चीसिया?

  • हत्या के आरोपियों को दिलाई थी डिफॉल्ट बेल: अगस्त माह में कटनी के कन्हवारा क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड में रमेश पटेल, उसके बेटे और दामाद को आरोपी बनाया गया था। इस पूरे मामले की जांच तत्कालीन सीएसपी नेहा पच्चीसिया ही कर रही थीं।

  • एक करोड़ से अधिक की जमीन सस्ते में कराई अपने नाम: जांच के दौरान उन पर गंभीर आरोप लगा कि उन्होंने आरोपियों से सांठगांठ कर उन्हें न्यायालय से डिफॉल्ट बेल (Default Bail) का लाभ दिलवाया। इसके बदले में उन्होंने आरोपी की एक करोड़ रुपये से अधिक की बेशकीमती जमीन को अपने करीबियों-क्षितिज राज और मारूफ अहमद के साथ मिलकर बेहद सस्ते दामों में अपने नाम करा लिया। मामला उजागर होने के बाद से ही वे निलंबित हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रही हैं।