पल्स पोलियो अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निभाई सक्रिय सहभागित
कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने शासन द्वारा संचालित पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. माधुरी गर्ग के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रेम नगर बस्ती पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अभियान में सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बस्ती में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान के कार्यों में सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस की मूल भावना एवं उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए स्वयंसेवकों ने यह संदेश दिया कि समाज सेवा ही व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता से विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों की भावना विकसित होती है।












